आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को जिला शांति समिति की बैठक सीकरीया फार्मेसी कॉलेज के कॉन्फ्रेन्स हॉल में आयोजित की गई। बैठक का शुभारम्भ सदर एसडीओ निशांत सिहारा, सदर डीएसपी दिलीप कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी प्रियंका, नगर थाना अध्यक्ष राजीव रंजन, छतौनी थाना अध्यक्ष मृत्युंजय पासवान, शांति समिति के अध्यक्ष डॉ॰ परवेज एवं मार्गदर्शक डॉ॰ शम्भूनाथ सीकरीया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।

बैठक में रामनवमी के अवसर पर जगतगुरु शंकराचार्य को अल्पसंख्यक वर्गों द्वारा दिए गए सम्मान की सभी ने अत्यंत सराहना की। एसडीओ सदर, सदर डीएसपी, प्रशिक्षु डीएसपी सहित सभी सदस्यों ने कहा कि सांप्रदायिक सद्भाव का यह संदेश आने वाले समय में पूरे भारत वर्ष को एक नई दिशा प्रदान करेगा।

मंच संचालन पूर्व प्राचार्य अरुण कुमार ने किया। अध्यक्षता डॉ॰ परवेज, पंडित चंद्र किशोर मिश्र, बिन्टी शर्मा ने की, तथा शांति समिति की समीक्षा पर डॉ॰ शम्भू सीकरीया ने प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ॰ तबरेज एवं करीमूल इमाम को एसडीओ और डीएसपी ने चादर से सम्मानित किया और भूरी-भूरी प्रशंसा की। साथ ही एसडीओ सदर, सदर डीएसपी, प्रशिक्षु डीएसपी ने डॉ॰ शम्भूनाथ सीकरीया को भी शॉल एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के उपलक्ष्य में श्री सीकरीया द्वारा अनेकों वैरायटी के राजस्थानी व्यंजनों का रसपादन कराया गया, जिसकी सभी ने बड़ी प्रशंसा की।