रफ़्तार मीडिया संवाददाता पवन गुप्ता।

​खलारी:स्थानीय पहाड़ी मंदिर खलारी के प्रांगण में श्री श्री गणेश पूजा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रमन सिंह बंटी ने की। आगामी गणेश उत्सव को लेकर बैठक में रूपरेखा तैयार की गई, जिसमें इस वर्ष के आयोजन को और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। पूजा को ऐतिहासिक और भव्य रूप देने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया।बच्चों के लिए विशेष रूप से झूले, मेला और कई प्रकार के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन का निर्णय लिया गया।
​कार्यकारिणी समिति का गठन: समिति के अगले चरण की बैठक में इस वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया जाएगा।​बैठक में क्षेत्र के कई गणमान्य और समिति के सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से हेमंत सिंह गुड्डू, कन्हैया झा, बृजराज दुबे, ज्ञानी जी, रवि उरांव गांगुली, अर्जुन इक्का, सुमित करमाली, राजा बाबू, लालू मुंडा, रोहित कुमार, मनीष लोहरा, सोनू महतो, और महेश मुंडा सहित कई अन्य लोग शामिल थे।