बेरमो के चार नंबर क्षेत्र में कोयला चोरी रोकने को लेकर चलाए गए कथित छापेमारी अभियान के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है.एक ओर घायल युवक और उसके परिजनों ने CISF पर बेरहमी से मारपीट का आरोप लगाया है, वहीं दूसरी ओर CISF ने इन आरोपों से साफ इनकार किया है.CISF कमांडेंट( अतिरिक्त प्रभार ) आशुतोष चौधरी का कहना है कि कार्रवाई का कुछ लोगों ने विरोध किया और CISF की सरकारी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.घटना के बाद घायल युवक को CCL ढोरी केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां परिजनों और स्थानीय लोगों के पहुंचने से माहौल तनावपूर्ण हो गया.सुरक्षा के मद्देनज़र अस्पताल परिसर में अतिरिक्त CISF बल तैनात किया गया है. वहीं पूरे मामले की जांच में बेरमो पुलिस जुट गई है. अब जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि घटना किन परिस्थितियों में हुई और आरोप-प्रत्यारोप में कितनी सच्चाई है.