दिनेश कुमार रजक/मिहिजाम:चितरंजन रेल नगरी के पीएम श्री केंद्र विद्यालय में 18 अप्रैल को तृतीय दिवसीय क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का समापन समारोह अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में टेक धारनी, प्राचार्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत मोसरत जहाँ द्वारा स्वागत भाषण से हुआ। इस खेल समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को अनुशासन, टीम भावना तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की प्रेरणा दी। तीन दिनों में खिलाडियो के कई ट्रायल लिए गए और कोलकाता संभाग की टीम का चयन किया गया। ये टीम केंद्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कोलकाता संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने गीत प्रस्तुत कर समारोह को और भी आकर्षक बना दिया। इस प्रकार, उत्साह और उल्लास के साथ तीन दिवसीय क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का सफल समापन हुआ।