अयोध्या : जिले के सीबीएसई से संबद्ध उदया पब्लिक स्कूल ने कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत रिजल्ट दिया है। स्कूल के 27 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक और कुल 65 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर जिले में स्कूल का नाम रोशन किया। टॉपर्स मे स्कूल की सौम्या गुप्ता ने 98.6% अंकों के साथ विद्यालय टॉप किया। वहीं प्रभात तिवारी 98.4% के साथ दूसरे और रश्मि सिंह 97.8% के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन मे आयुष निषाद, राजीव त्रिपाठी, अदिति पाण्डेय, विनायक वर्मा, उज्जवल गुप्ता, अक्षत सिंह, आरोही मिश्रा, प्रांशू सिंह, शिवेन्द्र प्रताप सिंह एवं श्रेयस सिंह ने कंप्यूटर एप्लीकेशन में 100% अंक प्राप्त किए। धैर्य प्रताप सिंह ने सोशल साइंस में शत-प्रतिशत अंक हासिल किए। 95% से अधिक अंक पाने वाले टॉप 10 विद्यार्थी रहे।कुल 27 बच्चों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए। पूरी सूची में आराधना त्रिपाठी 95% के साथ 14वीं रैंक पर रहीं।इस अभूतपूर्व सफलता पर विद्यालय प्रबंध समिति के चेयरमैन डॉ0 चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, निदेशक सुश्री अपूर्वा त्रिपाठी, डॉ0 अरुण कुमार तिवारी, चीफ एजुकेशन ऑफिसर श्री जीवेंद्र सिंह और प्रिंसिपल निधि सिन्हा ने सभी छात्रों,अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। समिति के सदस्यों डॉ0 के एस मिश्रा, डॉ0 ए के तिवारी, डॉ0 डी डी दूबे तथा प्रतिष्ठा शर्मा, तौसीफ हसन, सिद्धार्थ शंकर, प्रशान्त द्विवेदी, रीना त्रिपाठी, वन्दना सिंह सहित समस्त स्टाफ ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत करने का संदेश दिया।