रफ़्तार संवाददाता अभिषेक गुप्ता मांडर  :  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर झारखंड प्रथम मुख्यमंत्री सह विधानसभा  मे  प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी मंगलवार को मांडर प्रखंड के मुड़मा स्थित शक्ति स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने शक्ति खूंटा में   पारंपरिक रीति-रीवाज के साथ पूजा-अर्चना कर माथा टेका तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं देश की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। उन्होंने देशवासियों के सुख, समृद्धि और बेहतर भविष्य की कामना करते हुए प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन के लिए प्रार्थना की। मौक़े पर पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष रामबालक ठाकुर,सुधाकर चौबे, नरेन्द्र सिंह,संजीव कुमार तिवारी, सतीश साह, शालीख राम पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष बब्लु गोप, पुरंजय महतो,मुकेश प्रसाद, राजनाथ सिंह,सचिन्द्र सिंह, अयोध्या सिंह,नरेन्द्र कुमार, सुधाकर चौबे सहित अन्य उपस्थित थे ।