फेनहारा में होली पर्व को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया
मोतिहारी / ओमप्रकाश तिवारी : होली पर्व को लेकर फेनहारा थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। थाना अध्यक्ष ने कहा कि होली के दिन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया जाएगा और लगातार गश्ती की जाएगी।
थाना अध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि वे होली के दिन किसी से अभद्र व्यवहार न करें, सरकारी संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं और अश्लील गाना और डीजे न बजाएं। अगर कोई ऐसा करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएग
Raftaar Media | सच के साथ