logo

भारतीय जनता पार्टी ने जामताड़ा भाजपा महिला मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष नीना शर्मा को जारी किया कारण बताओ नोटिस

जामताड़ा / दिनबंधु राउत: नगर निकाय चुनाव 2026 के बीच मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतरी भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष नीना शर्मा को भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश कमेटी की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि पार्टी के संज्ञान में आया है कि नीना शर्मा अनुशासनहीनता की श्रेणी में आने वाली गतिविधियों में संलिप्त हैं, जो पार्टी विरोधी मानी जा रही हैं। क्योंकि पार्टी का समर्थन भाजपा नेता कमल गुप्ता की पत्नी जयश्री को मिला है। पत्र में उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे सात दिनों के भीतर रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में उपस्थित होकर अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। निर्धारित अवधि में जवाब नहीं देने की स्थिति में उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। इस नोटिस के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। खासकर मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र में आगामी नगर निकाय चुनाव को देखते हुए इसे अहम घटनाक्रम माना जा रहा है। पार्टी के इस कदम से स्थानीय राजनीतिक समीकरणों पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS