भागलपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरूकता संगठन भारत इन दिनों बिहार में अपना परचम लहरा रही है।बिगत 6 वर्षों से संगठन गरीब, असहाय व लाचार व्यक्तियों की निस्वार्थ सहायता करती आ रही है। वर्षों से स्मार्ट सिटी भागलपुर में संगठन में महिलाओं की संख्या नगण्य थी जो चिंता का विषय था। इस संबंध में संगठन के मीडिया प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव श्री विभूति सिंह ने एक विशेष पहल करते हुए संगठन की पुरानी कार्यकर्ता श्रीमती मंजू रानी सिंह से संपर्क साधा और इस विषय पर चर्चा की। तदनोपरांत सबौर प्रखंड स्थित बड़ी इब्राहिमपुर में दर्जनों महिलाओं को संगठन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और आगामी 27 मई को पूर्णिया स्थित जलालगढ़ में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय महासम्मेलन में शामिल होने का आमांत्रण दिया। वहीं संगठन के महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू रानी सिंह ने जिला अध्यक्ष गुंजन कुमारी से दूरभाष पर संपर्क स्थापित कर बताया कि जिले में अब महिला कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ेगी और साथ में मिलकर कार्य करेंगे। वहीं मीडिया प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव श्री विभूति सिंह ने बताया कि अब भागलपुर जिले में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा साथ ही उन्हें न्याय भी मिलेगा जहां मेरी आवश्यकता होगी मैं अवश्य मौजूद रहूंगा। मौके पर अवधेश कुमार सिंह,पूनम देवी, प्रियंका देवी,गुंजा देवी, रजनी देवी, कंचन देवी,दिपिका कुमारी और अन्य महिलाएं उपस्थित रही।