दीपचंद्र दीक्षित संवाददाता

फर्रुखाबाद। मोहर्रम के पावन अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी ने सामाजिक सौहार्द, मानव सेवा और गंगा-जमुनी तहजीब की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शहर में सबील लगाकर जुलूस में शामिल अकीदतमंदों, ताजियादारों और राहगीरों के लिए शरबत एवं ठंडे पानी की व्यवस्था की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ लोगों की सेवा करते हुए भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश दिया।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अंकुर मिश्रा एडवोकेट के नेतृत्व में लगाए गए सेवा शिविर में बड़ी संख्या में जुलूस में शामिल लोगों को शरबत और ठंडा पानी वितरित किया गया। अध्यक्ष अंकुर मिश्रा ने कहा कि मोहर्रम त्याग, बलिदान और इंसानियत का संदेश देता है। ऐसे अवसरों पर समाज के सभी वर्गों को एक-दूसरे के साथ मिलकर सेवा कार्य करने चाहिए, जिससे आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता मजबूत हो।

सबील पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने स्वयं लोगों को शरबत पिलाया और उनकी सुविधा का ध्यान रखा। इसके बाद शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी मोहर्रम के जुलूस में शामिल हुए तथा कर्बला पहुंचकर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान उन्होंने फर्रुखाबाद की गंगा-जमुनी तहजीब और सांप्रदायिक सौहार्द की परंपरा को और मजबूत करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक राठौर एवं अतीक सलमानी, महासचिव सलीम खान, सचिव शब्बू खान, शारिक, संजय दिवाकर, कोऑर्डिनेटर ऋषभ मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

वहीं सबील की व्यवस्था को सफल बनाने में फतेह मोहम्मद, सलमान, अफसान, नदीम, आफताब, मुजस्सर, निहाल, दीदार, बिलाल, समी अहमद, फते आलम, आमिर सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सेवा कार्य लगातार चलता रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत व पानी ग्रहण किया।

शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित इस सेवा कार्य की लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे, आपसी विश्वास और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भविष्य में इसी प्रकार सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प व्यक्त किया।