सरायकेला:  विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड के प्लांट-5, कोलाबीरा में वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम "प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए" के अनुरूप कंपनी ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए 105 पौधों का रोपण किया। साथ ही कर्मचारियों के बीच पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।कार्यक्रम का संयुक्त उद्घाटन कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी शक्ति सेनापति, मुख्य मानव संसाधन अधिकारी भूपेंद्र लोधी एवं प्लांट हेड कृष्ण कुमार झा ने किया। इसके उपरांत उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और प्रकृति के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर शक्ति सेनापति एवं भूपेंद्र लोधी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित कार्यक्रम नहीं है, बल्कि इसे हमारी दैनिक जीवनशैली और संगठनात्मक संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने कर्मचारियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।प्लांट हेड कृष्ण कुमार झा ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्षारोपण आने वाली पीढ़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण निवेश है। उन्होंने कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंत में एचआर हेड सत्यरंजन खटुआ ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एक सामूहिक जिम्मेदारी है और इस प्रकार के अभियान न केवल हरित वातावरण के निर्माण में योगदान देते हैं, बल्कि कर्मचारियों में पर्यावरणीय जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं।इस अभियान का नेतृत्व ईएचएस हेड नवीन सिन्हा ने किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में आदित्य प्रकाश, सत्य प्रकाश गुप्ता, ललन सिंह, तपस पाल, आजाद महतो, राजकमल तथा पुरुषोत्तम सिंहदेव का विशेष सहयोग रहा। सभी टीम सदस्यों ने स्वयं भी वृक्षारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें प्रमुख रूप से कुलदीप सिंह, रणवीर सिंह तोमर, मृत्युंजय सिंह, सुधीर सिंह, अनुप कुमार, अटल मिश्रा, प्रणव साहा, रवि कुमार, ललन सिंह, देवानंद राय, भावेंद्र झा, रवींद्र यादव, संतोष तिवारी, उज्ज्वल पात्रा, राकेश सिंह, रजनी कुमारी, धर्मवीर कुमार, मनीष कुमार एवं अभिजीत झा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने हरित, स्वच्छ और सतत भविष्य के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।