दीपचंद्र दीक्षित /फर्रुखाबाद । पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जनपद पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई पुलिस कर्मियों को नई तैनाती दी गई है।
तबादला सूची के अनुसार निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी रिट सेल भेजा गया है, जबकि निरीक्षक समर बहादुर यादव को प्रभारी रिट सेल से अपराध शाखा में तैनाती दी गई है।
उपनिरीक्षक भूकेन्द्र सिंह को थाना कमालगंज से थाना शमसाबाद भेजा गया है। उपनिरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से थाना शमसाबाद, उपनिरीक्षक धनीराम को पुलिस लाइन से थाना कायमगंज तथा उपनिरीक्षक राकेश कुमार को पुलिस लाइन से थाना जहानगंज में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार को पुलिस लाइन से थाना राजेपुर तथा उपनिरीक्षक अजय कुमार को पुलिस लाइन से थाना मेरापुर में नई तैनाती दी गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के बाद संबंधित पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।