ओमप्रकाश तिवारी/मोतिहारी। पूर्वी चंपारण
आगामी चुनावों को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल ने आज समाहरणालय स्थित EVM-VVPAT वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान DM श्री जोरवाल के साथ सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष, सचिव और प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी की उपस्थिति में वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, CCTV कवरेज, डबल लॉक सिस्टम और सीलिंग प्रक्रिया की बारीकी से जांच की गई।

*सुरक्षा पर विशेष जोर*  
DM ने वेयरहाउस में तैनात सुरक्षा गार्डों को सख्त निर्देश दिए कि बिना अनुमति किसी को भी अंदर प्रवेश न दिया जाए। रजिस्टर मेंटेन करने, 24x7 निगरानी और फायर सेफ्टी उपकरणों की जांच करने को कहा। उन्होंने कहा कि "EVM-VVPAT लोकतंत्र की रीढ़ हैं। इनकी सुरक्षा में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। राजनीतिक दलों के सामने निरीक्षण कराने का मकसद पारदर्शिता बनाए रखना है।"

*सभी दलों ने जताया संतोष*  
निरीक्षण के बाद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष जताया। भाजपा, जदयू, राजद, कांग्रेस समेत सभी दलों के नेताओं ने कहा कि प्रशासन की तैयारी देखकर विश्वास बढ़ा है।

निरीक्षण के समय नगर आयुक्त और उप निर्वाचन पदाधिकारी भी मौजूद थे। DM ने उन्हें भी सुरक्षा मानकों की नियमित जांच करते रहने का आदेश दिया।

*रफ्तार मीडिया की नजर*  
रफ्तार मीडिया लगातार चुनावी तैयारियों पर नजर बनाए हुए है। EVM वेयरहाउस से लेकर मतदान केंद्रों तक की हर अपडेट सबसे पहले आप तक पहुंचाएंगे।