कसया। शनिवार को कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने कसया नगर रामजानकी मठ मंदिर स्थित शिविर कार्यालय पर जनसुनवाई की। इस दौरान सैकड़ों लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये साथ ही इस दौरान बिजली विभाग, पुलिस विभाग समेत राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। विधायक पी.एन पाठक ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार में प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। विधानसभा का चौरतरफा विकास हो रहा है। 
  इस दौरान नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह एक्सइन बिजली आकाश सचान, बिजलेंस प्रभारी मंशाराम गौड़, राजकुमार पाण्डेय,राज पाठक ,रुद्र प्रकाश सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।