राजु मंडल /रफ्तार मीडिया सवाददाता /गांडेय।
गांडेय में आगामी 26 जून को मनाए जाने वाले मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गांडेय थाना परिसर में एक शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी व आनंद प्रकाश सिंह ने क्षेत्र के गणमान्य लोगों और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि मुहर्रम का त्योहार आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
शांति समिति की बैठक में गांडेय क्षेत्र के विभिन्न गांवों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में मुख्य रूप से रकसकुटो, दलवाडीह, डोकीडीह, चंपापुर, गांडेय, बड़की टांड़, महजोरी, पांडेयडीह, बैदाडीह, लोहारी, कर्रीबांक और टोपैया के गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।
बैठक में उपस्थित प्रमुख लोगों में प्रमुख राजकुमार पाठक,थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह, अमित कुमार चौधरी, हाजी उस्मान,मो.आलम अकबर अंसारी, ध्रुवदेव पंडित, हरी मंडल, दशरथ किस्कू, हलधर राय, एंथोनी स्वामी, मो. क्यामुल, समसुद्दीन अंसारी, मालो खान, मो. मेहताब, रवि वर्मा, प्रमुख राजकुमार पाठक, श्याम पाठक और अब्बास अंसारी सहित कई अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।