दिनेश कुमार रजक /मिहिजाम:कुर्मीपारा स्थित निबसीत काउंसिल में विद्यार्थियों के लिए विशेष ट्रिक क्लास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर कंप्यूटर शिक्षा एवं रोजगार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। संस्थान के प्रबंधक अभय कुमार शर्मा, अभिजीत कुमार शर्मा एवं अमित कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को डीसीए, एडीसीए, टैली, मल्टीमीडिया और टाइपिंग से संबंधित आसान तकनीकों एवं शॉर्टकट विधियों की जानकारी दी। उन्होंने कंप्यूटर आधारित कार्यों को कम समय में बेहतर तरीके से करने के उपाय बताए। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी शिक्षा का महत्व लगातार बढ़ रहा है। विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास एवं प्रैक्टिकल ज्ञान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। संस्थान प्रबंधन ने बताया कि 30 मई से नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।