आजम /अयोध्या के विद्या कुंड स्थित वृद्धा आश्रम मे नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने अपनी माता स्वर्गीय सुशीला देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर वृद्धा आश्रम पहुंचकर अपने माता-पिता के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और उनको याद किया। पुण्यतिथि के अवसर पर नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने वृद्धा आश्रम में भंडारे का आयोजन किया। वहीं नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि आज हमरी पूज्य माता जी की पुण्यतिथि है। हमने अपने माता की पुण्यतिथि वृद्धा आश्रम में रह रहे सभी माता-पिता तुल्य अपने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर हमने मनाई है। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया है। जिसमें वृद्ध आश्रम मे रह रहे सभी बड़े बुजुर्गों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। हम सभी युवाओं से कहना चाहेंगे कि अपने माता-पिता की सेवा करें और उनका आशीर्वाद ले क्योंकि माता-पिता संसार कि सबसे बड़ी संपत्ति है इनके बिना जीवन अधूरा है। और उनके ही आशीर्वाद से जीवन सफल होगा इसलिए मैं सभी से कहना चाहूंगा कि माता पिता का आदर सम्मान करें और उनकी सेवा करें। पुण्यतिथि के अवसर पर नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने वृद्धा आश्रम में रह रहे लोगों के लिए एक बैटरी रिक्शा भी दान दिया और कहां की वृद्धा आश्रम में रहने वाले लोगों को कही आने-जाने में अस्पताल आने-जाने में काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। आज माता जी कि पुण्यतिथि के अवसर पर वृद्धा आश्रम को  एक बैटरी रिक्शा समर्पित किया जिससे माताओ को जाने आने में सहयोग मिलेगा। जल्दी ही अयोध्या में एक बड़े स्तर पर वृद्धा आश्रम बनवाया जाए जिसका प्रस्ताव हमने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को भेजा है और जल्द ही प्रस्ताव स्वीकृत हो होगा और कार्य शुरू हो जाएगा और भव्य वृद्ध आश्रम बन कर तैयार होगा। जिसमें यहाँ रह रही माताओ बुजर्गो को सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।