गांडेय :रफ्तार मीडिया सवाददाता राजु मंडल।गांडेय अंचल के गांडेय और अहिल्यापुर थाना की पुलिस ने रविवार की रात विभिन्न इलाकों में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सभी आरोपियों को सोमवार को चिकित्सीय जांच के बाद न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया गया है।
​मिली जानकारी के अनुसार, जेल भेजे गए कुल 5 वारंटियों में से 4 अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के और एक गांडेय थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

*​अहिल्यापुर पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी*

​अहिल्यापुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने अलग-अलग गांवों में दबिश देकर चार वारंटियों को दबोचा। गिरफ्तार लोगों में शामिल हैं.
​  पर्वतपुर निवासी बिहारी दास,
​दिनेश्वर हाजरा,
अहिल्या पुर के ​द्वारिका मालाकार,
चौरा निवासी ​रवीन्द्र प्रसाद वर्मा, 
ताराटांड थाना क्षेत्र के चौरा निवासी रवीन्द्र प्रसाद वर्मा के खिलाफ अहिल्यापुर थाने में कांड संख्या 33/24 के तहत मामला दर्ज था, जिसके बाद से पुलिस को उसकी तलाश थी।

*​गांडेय पुलिस ने मेझलाडीह से एक को दबोचा*

​वहीं दूसरी ओर, गांडेय थाना पुलिस ने भी अपने क्षेत्र में सक्रियता दिखाते हुए एक फरार वारंटी को दबोचने में सफलता पाई है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के मेझलाडीह गांव में छापेमारी कर अख्तर इमाम नामक वारंटी को गिरफ्तार किया और उसे भी सोमवार को जेल भेज दिया गया।
​पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और फरार अपराधियों व वारंटियों की धरपकड़ के लिए आगे भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा।