काजल मित्रा/आसनसोल:जहांगीरी मोहल्ला पुलिस चौकी में 15 मई को हुई तोड़फोड़ की घटना में पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। अब तक 31 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और कुछ और संदिग्धों की पहचान की जा रही है। पुलिस कमिश्नरेट ने सोमवार को इलाके में माइक्रोफोन से घोषणा की कि राज्य सरकार के निर्देश के अनुसार पुलिस चौकी में तोड़फोड़ करने वालों से मुआवजा वसूला जाएगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रणब कुमार ने कहा कि जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।