जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल के द्वारा आज दिनांक06.06. 2026 को जिला निबंधन कार्यालय पूर्वी चंपारण मोतिहारी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ऑनलाइन निबंधन से संबंधित सारी प्रक्रियाओं को बारीकी से समझा गया एवं जिला अवर निबंधक को सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए, ताकि दस्तावेजों का निबंधन शीघ्र संपन्न हो सके।
यहां पर निबंधन के लिए आए हुए व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा निबंधन के क्रम में आ रही परेशानियों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई ।
निरीक्षण के दौरान स्वच्छता मानकों पर असंतोष व्यक्त किया गया एवं नियमित साफ सफाई का निर्देश दिया गया ।
डीएम के द्वारा अभिलेखों के डिजिटाइजेशन कार्य की भी समीझा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए ।
जिला अवर निबंधक के द्वारा बताया गया कि विभाग द्वारा निबंधन की प्रक्रिया पेपर लेस की जानी है । पेपर लेस प्रक्रिया हेतु की गई तैयारी का भी अवलोकन किया गया ।
बेहतर कार्य संस्कृति, कर्मियों के समय पर आगमन एवं प्रस्थान, बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।