रफ्तार मीडिया सवाददाता/ राजु मंडल।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांडेय में आगामी पल्स पोलियो अभियान (28, 29 एवं 30 जून 2026) की तैयारियों को लेकर  ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी निशात अंजुम ने की। इस दौरान अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने और 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को प्रतिरक्षित करने का संकल्प लिया गया।

*​अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने दिया निर्देश*

बीडीओ निशात अंजुम ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर अभियान को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। जिन क्षेत्रों में पूर्व में टीकाकरण का प्रतिशत कम रहा है, वहां विशेष टीमों का गठन कर कवरेज बढ़ाया जाएगा।
​प्रखंड प्रमुख राजकुमार पाठक ने कहा कि जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य कर्मी और सभी विभाग मिलकर काम करेंगे ताकि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे।
​चिकत्सा चिकित्सा  डॉ. अबू कासिफ हसन ने कर्मियों को निर्देशित किया कि बूथ डे पर ही 90 प्रतिशत लक्षित बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखें। उन्होंने सहिया, सेविकाओं और पोषण सखियों के भुगतान के लिए 10 दिन पहले विवरण जमा करने और ड्यू लिस्ट तैयार करने का सख्त निर्देश दिया।
​सीओ मोहम्मद हुसैन ने कहा कि महिला पर्यवेक्षिकाएं, सेविकाएं और पोषण सखियां पूरी तत्परता के साथ अभियान को सफल बनाएंगी।
वहीं गांडेय ​थाना प्रभारी आनंद कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा और सुचारू संचालन के लिए पुलिस विभाग पूर्ण सहयोग करेगा।
मोके पर ​बीपीएम मोहन प्रसाद
​ जिला समन्वयक अजय सिन्हा, जसलप्स झारखण्ड स्टेट लवली हुड प्रमोशन सोसाइटी के  प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक,  श्याम पाठक, प्र हीरालाल वर्मा, माइकल हेम्ब्रम, महिला पर्यवेक्षिकाएं, बिटिटी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी और संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।