बेरमो/बोकारो /मिथलेश कुमार /रफ्तार मीडिया संवाददाता
पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज ज्योति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पेटरवार के प्रधानाचार्य नवीन कुमार जिन्होंने 2024 में अपना कार्यभार संभाला और निरंतर अपने कार्य में सक्रियता दिखाते हुए विद्यालय को सर्वांगीण विकास हेतु महत्वपूर्ण योगदान दिएl इन्होंने किसी भी कार्य के प्रति चाहे वह शैक्षिक पक्ष हो या प्रशासनिक पक्ष हो पूरी निष्ठा से इन्होंने सकारात्मक सोच के साथ अपने कार्य को अंजाम दिया। भैया बहन कुछ भी समस्या लेकर उनके पास जाते थे तो इन्होंने नकारात्मक भाव न दिखाते हुए सकारात्मक सोच के साथ तुरंत उसे समस्या का समाधान निकाल देते थेl इससे भैया बहनों में काफी उत्सुकता हमेशा बनी रहती थी। लगभग 10 15 वर्षों से अपने विद्यालय में वार्षिकोत्सव नहीं मनाया गया था इस विषय को लेकर भैया बहन आचार्य एवं दीदी जी उनके पास गए और उन्होंने हम लोगों को अस्वस्थ किया कि आप लोग चिंता ना करें वार्षिक उत्सव अवश्य होगी जरूर होगी और इन्होंने 21 मार्च 2026 को वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम संपन्न कराने में सफल हो गए। यह कभी भी विद्यालय के कर्मचारियों तथा आचार्य एवं दीदी जी से नहीं उलझे हमेशा उनके साथ मित्रवत का व्यवहार किया और यह सिर्फ विद्यालय में ही नहीं बल्कि समाज में भी उनकी छवि सकारात्मक रही है। जैसे ही हम सभी को यह पता चला कि उनका पदस्थापन किसी अन्य विद्यालय में हो चुका है तो हम लोगों को ऐसा लगा मानो परिवार का एक अंग हम लोगों से बिछड़ रहा है लेकिन क्या करें परिवर्तन तो संसार का नियम है। इस अवसर पर भैया बहनों ने अपना अपना मंतव्य दिया, इस पल को यादगार बनाने के लिए विद्यालय के बहनों ने विदाई गीत भी प्रस्तुत किया। विद्यालय की रीत के अनुसार उन्हें डायरी कलम तथा ट्रॉली बैग देकर सम्मानित किया गया। इस क्षण में उपस्थित सभी भैया बहन, आचार्य एवं दीदी जी की आंखें नम हो गई थी। इस कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव कुमार संजय सिन्हा, कोषाध्यक्ष नागेश्वर कुमार, उपाध्यक्ष रविकांत सिंगला, अभिभावक प्रतिनिधि रथलाल महतो तथा विद्यालय के सभी आचार्य एवं दीदी तथा कर्मचारी वृंद की सहभागिता रही।