ओम प्रकाश तिवारी 
*मोतिहारी।* पिपराकोठी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 16 जुलाई 2026 को की गई।  

थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्राम मकड़ी महुआवा निवासी राकेश यादव उर्फ दारा के घर चोरी की मोटरसाइकिल रखे होने की सूचना मिली थी। सूचना पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान घर से बरामद एक मोटरसाइकिल की HHD मशीन से जांच की गई तो इंजन नंबर और चेसिस नंबर अलग-अलग पाया गया। जांच में पता चला कि यह मोटरसाइकिल टुकारोही थाना कांड सं. 44/24 में दर्ज चोरी के मामले से संबंधित है।  

पुलिस ने मोटरसाइकिल को जब्त कर अभियुक्त राकेश यादव उर्फ दारा, पिता स्व. नगीना राय, साकिन मकड़ी महुआवा, थाना पिपराकोठी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।  

*आपराधिक इतिहास खंगाला गया*  
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी खंगाला गया। उसके विरुद्ध पिपराकोठी, तुरकौलिया और कुमरियापाट थानों में आर्म्स एक्ट, शराबबंदी और पॉक्सो एक्ट सहित कुल 6 कांड दर्ज हैं।  

*बरामदगी* : 01 चोरी की मोटरसाइकिल  

*छापेमारी दल* : इस कार्रवाई में सह-थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह, पूजा कुमारी, राजवीर, आदित्य कुमार भारद्वाज, दीपक कुमार, राज राय सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।  

पुलिस ने बताया कि जिले में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।