स्थान: हरसिद्धि थाना, मोतिहारी
ओम प्रकाश तिवारी

*मोतिहारी।* हरसिद्धि थाना पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 50 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम दामोवृत्ति, थाना हरसिद्धि निवासी *गोलू कुमार पिता रामकिशुन सहनी* को शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। बरामद शराब को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

*वांछित कांड:*
1. हरसिद्धि थाना कांड संख्या 678/25 (उत्पाद कांड)  
2. हरसिद्धि थाना कांड संख्या 785/25 (उत्पाद कांड)

*आपराधिक इतिहास:*
अभियुक्त के विरुद्ध हरसिद्धि थाना कांड संख्या 786/25 (उत्पाद कांड) भी दर्ज है।

मोतिहारी पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार कार्रवाई जारी है।

*मोतिहारी पुलिस आपकी सेवा और सुरक्षा में सदैव तत्पर*