रफ्तार मीडिया / संवाददाता जामताड़ा:जामताड़ा उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला अवर निबंधक कार्यालय अंतर्गत कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आहुत किया गया। बैठक के क्रम में उपायुक्त द्वारा जिला अवर निबंधक कार्यालय में पदस्थापित एवं रिक्त कार्यबल, राजस्व संग्रहण, न्यायालयों में लंबित मामलों, निबंधन कार्यों, निबंधित दस्तावेजों, जिले में निबंधित फ्लैटों, सेवा आभार शुल्क, दस्तावेजों के स्कैनिंग एवं परिदान के अलावा विवाह निबंधन, कार्यालय की वर्तमान स्थिति सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। इसके अलावा सर्किल रेट, कार्यालय के ऑडिट, निबंधन संबंधी अन्य बिंदुओं पर भी जानकारी ली गई। साथ ही विभिन्न बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया गया। वहीं निबंधन भवन के जर्जर स्थिति एवं कार्यालय के विभिन्न खराब उपकरणों के बारे में समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने नव निर्मित अनुमंडल कार्यालय में निबंधन कार्यालय को शिफ्ट करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी को अधियाचना भेजने का निर्देश दिया तथा नए सामग्री के लिए विभाग से पत्राचार कर अनुरोध करने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर अपर समाहर्ता जामताड़ा पूनम कच्छप, प्रभारी जिला अवर निबंधक पंकज कुमार रवि एवं अन्य मौजूद रहे।