संवाददाता रोहित कुमार/बिजनौर
बिजनौर वर्धमान कॉलेज में आयोजित मुख्यमंत्री की सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने दो टूक कहा कि योगी जी की सरकार से पहले बिजनौर विधानसभा क्षेत्र में कोई विकास नहीं हुआ था। पिछले 9 सालों में योगी जी की की कृपा कृपा से क्षेत्र में अनेक पुल पुल बने, सड़कें बनीं, बाढ़ रोकने के लिये तटबंध बने। बिजनौर विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुये। आज भी अनेक परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ है।
*बुलडोजर खड़े कर स्वागत किया*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वागत के लिये यहां तमाम भाजपा कार्यकर्ता और हजारों आम लोग पलक पांवड़े बिछाये रहे, वहां दर्जनों बुलडोजर/जेसीबी को सजाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। सदर विधायक सुचि चौधरी व भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी के बैनर लगे इन सजे-धजे बुलडोजर को नजीबाबाद रोड के दोनों ओर खड़ा किया गया था। बता दें कि बुलडोजर योगी सरकार का प्रतीक बन गया है।बिजनौर मंच पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ का सदर विधायिका सूचि चौधरी, भाजपा नेता मौसम चौधरी ने किया सीएम का स्वागत। दोनों ने सीएम को भेंट की भगवान शिव की मूर्ति।