राजु मंडल /रफ्तार मीडिया सवाददाता /गांडेय

गांडेय प्रखंड स्थित पिएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा 6 में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालय के प्राचार्य श्याम नारायण मिश्रा ने  इस संबंध में जानकारी साझा की।
प्राचार्य ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नामांकन प्रक्रिया के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। इस परीक्षा के लिए चयनित छात्रों की चयन परीक्षा (सिलेक्शन टैस्ट) 28 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
इस नामांकन प्रक्रिया के संबंध में प्राचार्य ने स्पष्ट किया कि मान्यता प्राप्त विद्यालयों में वर्तमान में कक्षा 5 में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं ही आवेदन करने के पात्र हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष कक्षा 6 में कुल 80 विद्यार्थियों का चयन कर नामांकन लिया जाएगा।
​प्राचार्य ने सभी पात्र विद्यार्थियों से समय सीमा के भीतर अपना आवेदन सुनिश्चित करने की अपील की है ताकि वे चयन परीक्षा में शामिल हो सकें।