बिरनी/गिरिडीह:बिरनी प्रखंड अंतर्गत भरकट्टा ओपी में नए प्रभारी के रूप में ओमप्रकाश पांडेय ने विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके पदभार संभालते ही क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।पदभार ग्रहण करने के बाद ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखना, अपराध पर नियंत्रण करना तथा आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, अपराध या असामाजिक तत्वों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय ही अपराध नियंत्रण की कुंजी है। यदि किसी को भी किसी तरह की समस्या या सूचना हो तो बेझिझक पुलिस को जानकारी दें, त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने नए ओपी प्रभारी का स्वागत करते हुए उनसे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने की उम्मीद जताई।ओमप्रकाश पांडेय के पदभार ग्रहण करने के साथ ही भरकट्टा ओपी क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की सक्रियता बढ़ने की संभावना है, जिससे आम लोगों को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था मिल