बेरमो/बोकारो /मिथलेश कुमार /रफ्तार मीडिया संवाददाता

पेटरवार प्रखंड अंतर्गत चंदों पंचायत के गरी में महावीर मांझी के तलाव में स्नान घाट का निर्माण का शिलान्यास जिप सदस्य अशोक कुमार मुर्मू ने किया। 15 वें वित्त आयोग जिला परिषद मद से लगभग चार लाख लाख की लागत से यह कार्य किया जाएगा।
मुर्मू ने शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

स्थानीय ग्रामीणों की लंबे समय से स्नान घाट निर्माण की मांग थी। खास कर महिलाएं काफी परेशानी होती थी। 
अशोक कुमार मुर्मू ने कहा कि यह कार्य बेहद जरूरी था विकास के लिए महत्वपूर्ण है। सरकार जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है, गुणवत्ता का रखा जाएगा ध्यान।
इस मौके चंद्रिका यादव, आशीष कुमार नायक सहित कई ग्रामीण लोग मौजूद थे।