अयोध्या
भारतीय किसान यूनियन अयोध्या इकाई ने नगर निगम प्रांगण में संयुक्त पंचायत का आयोजन किया गया भीषण गर्मी को देखते हुए पंचायत में किसानों को पानी न मिलने पर भड़के किसानों ने नगर निगम कार्यालय का घेराव करके नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं किसान शामिल हुए वही प्रदेश सचिव श्रीराम वर्मा ने नगर निगम प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि किसानो की समस्या को लेकर आज यहां सुबह 10:00 बजे से पंचायत लगाई गई है लेकिन कोई भी सक्षम अधिकारी पंचायत पर वार्ता करने नहीं आया यहां तक जब हम लोगों ने नगर निगम से पानी की मांग की तो इन्होंने गंदा दूषित पानी भिजवाए इससे पूर्व भी हम लोगों ने पंचायत लगाई थी तब हम लोगों ने पानी की मांग की थी तो नगर निगम ने हम लोगों को गर्म पानी दिया गया था यहां तक बाहर जितनी टोटिया लगी है उसको भी बंद करवा दिया गया और हमारे किसान भाई इस भीषण गर्मी में पानी न मिलने से व्याकुल है उन्होंने आरोप लगाया कि यहां हम लोगों की समस्या सुनने वाला नगर निगम का कोई अधिकारी नहीं है वहीं महिला जिला अध्यक्ष सुमन पांडे ने कहां की आज हम लोग रोड नाली और खाद की समस्या को लेकर नगर निगम में संयुक्त पंचायत की गई थी लेकिन कोई साक्षम अधिकारी हम लोगों की बात सुनने नहीं आया जब हम लोगों ने पानी की मांग की तो नगर निगम ने गंदा पानी भिजवाए सुमन पांडे ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हम लोगों की मांगे पूरी न की गई तो हम लोग बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।