गोवर्धन रजक/धनबाद:उत्तरी छोटानागपुर प्रमण्डल (हजारीबाग) के प्रमण्डलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता आज सुबह धनबाद सर्किट हाउस पहुंचे। धनबाद आगमन पर अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से प्रमण्डलीय आयुक्त को सर्किट हाउस परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।समाहरणालय में करेंगे महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकसर्किट हाउस में स्वागत के बाद प्रमण्डलीय आयुक्त समाहरणालय के लिए रवाना हुए। वे आज धनबाद समाहरणालय में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। इस बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित विषयों की समीक्षा की जाएगी:राजस्व संग्रहण (Revenue Collection) की वर्तमान स्थिति।राजस्व न्यायालय (Revenue Courts) में लंबित मामलों का निष्पादन।आंतरिक संसाधन (Internal Resources) बढ़ाने के उपाय।एसआइआर 2026 (SIR 2026) से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश।बैठक में जिला स्तरीय कई वरीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।