मुंडेरवा बस्ती।प्रमोद यादव:बस्ती जिले के मुंडेरवा थाने से 500मीटर की दूरी पुलिस बूथ के सामने तीन मूर्ति चौराहे पर खराब फल वापस करने आए ग्राहक को फल विक्रेता पप्पू पुत्र नंदलाल और उसके परिवार ने मिलकर सरेआम चौराहे पीटा और बिरोध करने पर धार दार हथियार से मारने केलिये दौड़ा लिया ।
गनीमत यह रहा कि आस पास के लोगों और राहगीरों ने फल खरीदने वाले का किसी तरह से जान बचाये।
वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि यह कोई पहली घटना नहीं है इससे पहले भी इस फल विक्रेता के परिवार की दबंगई सामने आ चुकी हैं।
आपके बता दें कि कस्बे में मुंडेरवा पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाने के दौरान इसी फल विक्रेता और उसके परिजनों द्वारा मुंडेरवा पुलिस से नोंकझोंक तक हुई थी यहां तक की फल विक्रेता की पत्नी ने तत्कालीन मुंडेरवा थानाध्यक्ष की कालर तक पकड़ ली थी।
हालांकि तब उस समय फल विक्रेता और उसकी पत्नी को थाने ले जाया गया था लेकिन बाद में छोड़ दिया गया।जिससे इस फल विक्रेता का मन बढ़ गया और आज उसने ग्राहक के ऊपर जान लेवा हमला किया है।
अब देखना यह है कि स्थानीय पुलिस इस बार कोई कार्रवाई करेगी या पहले की तरह मामले को रफा दफा कर देगी।