दिनेश कुमार रजक/रफ्तार मीडिया संवाददाता/चित्तरंजन

चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना में 21 जून को स्वस्थ आयु के लिए योग विषय पर 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह से मनाया गया। वर्क्स ऑफिस में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में आर. राजगोपाल, सदस्य ट्रैक्शन और रोलिंग स्टॉक/रेलवे बोर्ड,  महाप्रबंधक मोहित चंद्रा, रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य सोमेश कुमार, चिरेका/महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष अंजली अग्रवाल समेत गणमान्य अतिथि, विभिन्न विभागों के प्रधानाध्यक्ष और उनके परिवार के सदस्य शामिल हुए। महिला कल्याण संगठन की सदस्यों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी प्रतिभागी कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम से लाइव जुड़े और स्थानीय योग गुरु योगेंद्र सिंह व उनकी टीम के मार्गदर्शन में सामान्य योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया। सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और ध्यान के सत्र में रेलकर्मी और उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इसी दिन केजी अस्पताल, कारखाना परिसर और अन्य इकाइयों में भी योग शिविर लगे। आयोजन का मकसद योग से मिलने वाले शारीरिक-मानसिक लाभों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर यह संदेश दिया कि रोजाना योग से तंदुरुस्ती और कार्यक्षमता दोनों बढ़ती है।