शिकारीपाड़ा/दुमका /ललित कुमार पाल।दिनांक 25 मई 2026 को नशीली दवाओं के लत की रोकथाम एवं इसके उन्मूलन हेतु एक जागरूकता कार्यक्रम शिकारीपाड़ा महाविद्यालय में प्राचार्य सिकंदर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अनुराधा जायसवाल की अगुआई में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य ने उपस्थित छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों को नशा से अपने आपको एवं समाज को दूर रहने हेतु सामूहिक शपथ दिलाई।
इस अवसर पर डॉ. अनुराधा ने बताया कि नशीली दवाओं की लत एक गंभीर सामाजिक एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में उभर कर सामने आई है जो विशेष रूप से युवाओं को प्रभावित कर रही है तथा राष्ट्रीय विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है। इसलिए इस बहुआयामी समस्याओं को प्रभावी ढंग से निपटने के लिए हमें समाज को एवं अपने आप को जागरूक रखना है और हमें हमेशा इस प्रयास में रहना है कि हम और खास कर हमारे युवा इससे हमेशा दूर रहें। हमारे युवा खुद भी इससे परहेज करें और समाज को भी इससे दूर रखें ताकि हमारा समाज एक आदर्श समाज के रूप में विकसित हो और युवाओं की शक्ति देश की, समाज की प्रगति में सकारात्मक रूप से उपयोगी बन सके।
इस अवसर पर महाविद्यालय के अनेक शिक्षक गणों में प्रो. अब्दुल कलाम, प्रो. नीतू कुमारी, प्रो. पिंकी साहा तथा महाविद्यालय के संतोष गुप्ता, शुभम कुमार आदि उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं में चंचला कुमारी, गोपाल दत्त, कलाम अंसारी, सानू सोरेन, असीम कमल, जानल अंसारी आदि ने सक्रिय भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।