राजु मंडल /रफ्तार मीडिया सवाददाता/ गांडेय
गांडेय प्रखंड के बदगुन्दा पंचायत अंतर्गत गगनपुर गांव में आंगनवाड़ी सेविका सह बीएलओ शबनम निशा के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है। ग्रामीणों ने 'बीएलओ हटाओ, गगनपुर बचाओ' का नारा देते हुए सेविका पर सरकारी कार्यों में वसूली और मनमानी का गंभीर आरोप लगाया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि बीएलओ शबनम निशा एस आई आर फ्रॉम भरने के नाम पर ग्रामीणों से 70 रुपये से लेकर 200 रुपये तक की अवैध वसूली कर रही हैं। ग्रामीणों ने इसे लेकर पुख्ता सबूत भी पेश किए हैं, जिसमें सेविका के पुत्र जावेद अख्तर के खाते में 100, 140, 300 और 420 रुपये तक ऑनलाइन ट्रांसफर किए जाने का स्क्रीनशॉट शामिल है।
ग्रामीणों ने शिकायत की है कि
आंगनवाड़ी केंद्र अधिकांश समय बंद रहता है।
केंद्र के आसपास पसरी गंदगी इसकी बदहाली की कहानी खुद बयां कर रही है।
बीएलओ ग्रामीणों के घर जाकर फॉर्म नहीं बांटतीं, बल्कि ग्रामीणों को 'मदरसतूल हुल लीला बनीन बलबनत' नामक मदरसा में जाकर फॉर्म लेने को मजबूर किया जाता है।
विरोध करने पर बीएलओ के पति इस्माइल अंसारी द्वारा ग्रामीणों को धमकाया जाता है।
जब इस संबंध में जानकारी लेने के लिए बीएलओ से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो वे मदरसा में मौजूद नहीं मिलीं।
आरोपों को सिरे से खरीज करते हुवे बी एल ओ के पति मदरसा संचालक इस्माइल अंसारी ने कहा, ग्रामीणों से हमारी पुरानी रंजिश है, जिसके कारण ये बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। मदरसा के लिए लिए गए चंदे को लोग एसआईआर फॉर्म के नाम पर गलत ढंग से प्रचारित कर रहे हैं।
इस मामले पर गांडेय के सीओ ओम प्रकाश बड़ाईक ने दूरभाष पर कहा, आपके माध्यम से जानकारी मिली है। पूरे मामले की गहन जांच की जाएगी और यदि आरोप सही पाए गए, तो बीएलओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।