आशीष कुमार मुखर्जी/रफ्तार मीडिया 
कुजू /रामगढ़: कुजू पूर्वी पंचायत सचिवालय के सभागार में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मांडू मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मांडू मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार ने की।
बैठक में मुख्य रूप से प्रो. संजय सिंह तथा रामगढ़ जिला के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में कोडरमा जिला प्रभारी प्रवीण मेहता उपस्थित रहे। इस दौरान संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में आत्मनिर्भर मंडल की अवधारणा को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रस्तावित आगमन एवं उनके भव्य स्वागत की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसंपर्क अभियान को गति देने का आह्वान किया।
      बैठक में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। नेताओं ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएं।
      बैठक में अखिलेश्वर प्रसाद, बिरेंद्र कुमार सिन्हा, रवि साहू, सूरज महतो, राजेश प्रसाद, डिंपल प्रजापति, शुभम कुमार सिंह, दशरथ प्रसाद केसरी, प्रकाश केसरी, रतन प्रसाद साहू, महेश महतो, निर्मल करमाली सहित मंडल के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित