रफ्तार मीडिया हजारीबाग सुमन सिन्हा
हजारीबाग के दारू प्रखंड मुख्यालय में सदर विधायक प्रदीप प्रसाद मंगलवार, 14 जुलाई को प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचेंगे। इस दौरान वे जनता जनसुनवाई कार्यक्रम में शामिल होकर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनेंगे तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
विधायक प्रतिनिधि दिलीप कुमार साहू ने दारू प्रखंड मुख्यालय में इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा शासन-प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।
जनसुनवाई में क्षेत्र के नागरिक अपनी समस्याओं एवं मांगों को सीधे विधायक के समक्ष रख सकेंगे।