दीनबंधु राउत / रफ्तार मीडिया संवाददाता जामताड़ा 

 

रथयात्रा के पावन अवसर पर जामताड़ा के श्रीरामपुर में शिवाक्षी शोभा ई-मोटर्स का भव्य उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोगों, गणमान्य नागरिकों एवं व्यवसायियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर सभी ने नए प्रतिष्ठान की सफलता की कामना करते हुए इसे जामताड़ा में पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।उद्घाटन के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में जामताड़ा में आधुनिक सुविधाओं से युक्त ई-वाहन शोरूम का खुलना शहर के लोगों के लिए लाभदायक साबित होगा। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को बेहतर विकल्प मिलने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। शोरूम की प्रोपराइटर प्रियंका कुमारी ने बताया कि जामताड़ा के लोगों को अब अच्छी गुणवत्ता वाली इलेक्ट्रिक स्कूटी और टोटो खरीदने के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शोरूम में ग्राहकों को विभिन्न मॉडल के इलेक्ट्रिक वाहन किफायती कीमतों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही आसान फाइनेंस सुविधा, आकर्षक ऑफर और बिक्री के बाद बेहतर सेवा भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का विश्वास और संतुष्टि उनकी पहली प्राथमिकता होगी। वहीं प्रबंधक गोपाल पंडित ने बताया कि शोरूम में बिक्री के साथ-साथ सर्विसिंग की भी समुचित व्यवस्था की गई है। प्रशिक्षित तकनीशियनों द्वारा इलेक्ट्रिक स्कूटी और टोटो की सर्विस एवं मरम्मत की सुविधा उपलब्ध रहेगी, ताकि ग्राहकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य जामताड़ा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को एक ही स्थान पर गुणवत्तापूर्ण वाहन और विश्वसनीय सेवा उपलब्ध कराना है। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर प्रोपराइटर प्रियंका कुमारी और उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं तथा उम्मीद जताई कि यह शोरूम जामताड़ा में इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा। उद्घाटन के अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने शोरूम का अवलोकन किया और उपलब्ध मॉडलों की जानकारी भी प्राप्त की।