अयोध्या के अंगूरी बाग कॉलोनी निवासी कपड़ा व्यापारी मोहित गुलाटी ने आशीष जायसवाल और तुलसी नामक व्यक्तियों पर पैसे के लेन देंन पर मारपीट का आरोप लगाया हैं। पीड़ित मोहित गुलाटी ने आरोप लगाया कि उन्हीं के कॉलोनी निवासी आशीष जायसवाल से कुछ वर्ष पहले 11,000 रूपए का कर्ज लिया था, जिसके बदले वह अब तक 3.5 लाख रूपए ब्याज और मूलधन दे चुके हैं। इसके बावजूद, आरोपी अब उनका मकान हड़पने की नीयत से मारपीट किया है। जिससे पीड़ित को गले व सीने में चोट लगी। वही मोहित गुलाटी ने पुलिस प्रशासन को लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।