वाराणसी। असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य अपने छह दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे, जहां लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

एयरपोर्ट पर आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया और पूरे उत्साह के साथ स्वागत किया।

स्वागत करने वालों में नागेंद्र रघुवंशी, सुरेश सिंह, शैलेन्द्र किशोर पाण्डेय, अवधेश सिंह सारथी, डॉ. अशोक राय, डॉ. सोभनाथ यादव तथा भाजपा के प्रोटोकॉल प्रभारी व क्षेत्र उपाध्यक्ष (किसान मोर्चा, काशी क्षेत्र) शैलेश पाण्डेय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

बताया जा रहा है कि राज्यपाल अपने इस दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और स्थानीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण गतिविधियों में शामिल होंगे।