डकरा (खलारी): संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती आज डकरा स्थित अंबेडकर पार्क में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों और स्थानीय लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अभियंता गुप्तेश्वर राम मुख्य रूप से उपस्थित थे। समारोह की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।विधायक सुरेश कुमार बैठा: उन्होंने बाबा साहेब की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे। उन्होंने समाज के वंचितों और शोषितों के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। विधायक ने उपस्थित जनसमूह से उनके बताए कदमों पर चलने और शिक्षित समाज के निर्माण का आह्वान किया जिला अभियंता गुप्तेश्वर राम ने संविधान के महत्व पर जोर देते हुए कहा आज हम जिस हक और अधिकार की बात करते हैं, वह बाबा साहेब जैसे महान पुरुष की ही देन है। उनकी दूरदर्शिता के कारण ही देश को एक सशक्त संविधान मिला, जिसने हर नागरिक को बराबरी का दर्जा दिया गया ।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखा गया। वक्ताओं ने बाबा साहेब के सिद्धांतों 'शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो'को आत्मसात करने की बात कही। इस दौरान इंद्र देवी तुरी,साबिर अंसारी,मोनू रजक,ध्वजा राम धोबी,नारद राम, बहुरा मुंडा,अमरलाल सतनामी,राजन सिंह राजा, संजय राम,बसीर अंसारी, रमेश गंझू सहित डकरा के कई सामाजिक कार्यकर्ता और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।