लोकेशन=चीनी मिल मुंडेरवा बस्ती। प्रमोद यादव 

बस्ती जिले के मुडेरवा चीनी मिल गेट से पश्चिम तरफ नगरपंचायत द्वारा लगाये गये बेंच पर एक 40वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है।सामने स्थित दुकानदार द्वारा इसकी सूचना मुंडेरवा पुलिस को दिया तो मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने शव की पहचान करवाने की कोशिश किया किंतु कुछ ऐसा नहीं मिला जिससे शव की पहचान हो सके ।पुलिस ने शव   को  पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

गुरुवार को मुंडेरवा कस्बे में चीनीमिल गेट के पास सुबह सात बजे नगरपंचायत द्वारा बनाये गये नाले के बगल लगी इंटरलॉकिंग पर लेटा हुआ पाया गया।लोगों ने बताया कि कुछ देर बाद उक्त व्यक्ति वहां से उठकर बेंच पर लेट गया।और दिन भर उसी पर पड़ा रहा।सांय लगभग पांच बजे दुकानदारों ने उसके नजदीक जाकर देखा तो लगा कि वह जिंदा नहीं है तो फोनकर मुंडेरवा पुलिस को सूचित किया।मौके पर मय फोर्स पहुंचे थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने देखा तो उसकी मृत्यु  हो चुकी थी और शरीर अकड़ चुका था।पुलिस ने जब उसके जेब की तलाशी लिया तो कुछ भी साक्ष्य नही मिला।थानाध्यक्ष ने बताया कि दिवंगत व्यक्ति देखने में मजदूर लग रहा है और हरे रंग का लोवर और क्रीम कलर का शर्ट पहने हुए है और उसकी उम्र लगभग40वर्ष के आसपास होगी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव वाहन से पोस्टमार्टम हाऊस भेजवा दिया है।
शव के पहचान के लिए इंटरनेट मीडिया का सहारा लिया जा रहा है।