बेरमो/बोकारो /मिथलेश कुमार :झारखंड राज्य बार काउंसिल के सदस्य पद पर निर्वाचित अधिवक्ता प्रशांत कुमार सिंह के 25 मई को तेनुघाट आगमन पर स्थानीय अधिवक्ताओं ने उन्हें गर्म जोशी से स्वागत किया।
  इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, महासचिव वकील प्रसाद महतो, वरीय अधिवक्ता सत्य नारायण दे उर्फ मंटू बाबू सहित अन्य अधिवक्ता ने अधिवक्ता प्रशांत कुमार सिंह को बुके देकर सम्मानित किया। स्थानीय अधिवक्ताओं ने भी उन्हें फूलमाला पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यवहार न्यायालय तेनुघाट के अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
  मालूम हो कि प्रशांत कुमार सिंह झारखंड हाईकोर्ट रांची में प्रैक्टिस कर रहे हैं। बार काउंसिल चुनाव 2026-2031 में शानदार जीत दर्ज करने के बाद वे तेनुघाट पहुंचे थे। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा एवं महासचिव वकील प्रसाद महतो ने कहा कि प्रशांत कुमार सिंह की जीत पूरे झारखंड के वकील समुदाय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री सिंह जो इससे पूर्व भी जीत कर बार काउंसिल में अधिवक्ताओं के हितों, न्याय व्यवस्था और पेशेवर मुद्दों पर मजबूती से काम किया है और आगे भी वे करेंगे। आगे श्री कामेश्वर मिश्रा ने अधिवक्ताओ की समस्याओं से अवगत कराया और इसे निराकरण करने को कहा। श्री सत्य नारायण दे उर्फ मंटू बाबू ने भी श्री सिंह से अधिवक्ता के समस्या के बारे में बताया और उसके निराकरण के उपाय भी बताएं।
मौके पर नवनिर्वाची सदस्य प्रशांत कुमार सिंह ने उपस्थित अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी में वे वकीलों के अधिकारों की रक्षा और न्यायपालिका को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। आगे आश्वासन दिया कि अधिवक्ताओं के समस्याओं को जल्द ही काउंसिल के होने वाली बैठक में रखेंगे और उसका निराकरण किया जाएगा।स्वागत के अवसर पर वरिय अधिवक्ता डी एन तिवारी
संजय कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह, पांडव कुमार पांडेय, मुकेश कुमार सिन्हा, प्रताप कुमार, तपन कुमार दे, अशोक कुमार पाठक, विनोद कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।