बेरमो/बोकारो /मिथलेश कुमार/रफ़्तार संवाददाता

पूज्य तपस्वी श्री जग जीवन जी महाराज ज्योति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पेटरवार में शिक्षा और अनुशासन को एक नए पर ले जाने के उद्देश्य से नव-नियुक्त प्रधानाचार्य रमेश कुमार उपाध्याय ने औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव कुमार संजय सिन्हा, अध्यक्ष शशि भूषण गुरु, उपाध्यक्ष रवि कांत सिंगला ने उन्हें सॉल, श्री फल तथा बैग देकर स्वागत किया साथ ही इस खुशी के माहौल में इन्होंने विद्यालय परिसर में रजनीगंधा का पौधारोपण भी किया गया।
पदभार संभालते ही उन्होंने विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने विशेष रूप से आधुनिक शिक्षण तकनीकों खेलकूद गतिविधियों और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर जोर देने की बात कही। 
शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह चरित्र निर्माण और सही मार्गदर्शन का नाम है। मेरा प्रयास रहेगा कि इस विद्यालय का प्रत्येक छात्र न केवल शिक्षा में बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करे।
समारोह के अंत में विद्यालय के प्रबंधन और उप-प्राचार्य ने नए प्रधानाचार्य का आभार व्यक्त किया और उनके नेतृत्व में स्कूल के नए शिखरों को छूने की आशा व्यक्त की। विद्यालय के सभी आचार्य, दीदी जी की कार्य क्षेत्र की काफी सराहना किया।