दिनेश कुमार रजक/चित्तरंजन: चिरेका कर्मचारी संघ द्वारा 19 मई को टीएम गेट के सामने गेट मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को सरकार के द्वारा लिए गए निर्णयों के प्रति जागरूक करना था। संघ ने सरकार के उस निर्णय का विरोध किया है जिसमें 2% पदों को रिडिस्ट्रीब्यूट/सरेंडर करने का निर्देश दिया गया है, जिससे लगभग 30,000 पदों पर असर पड़ेगा। इससे चिरेका में लगभग 214 पदों पर असर पड़ेगा। संघ का कहना है कि इससे आने वाली पीढ़ियों के रोजगार अवसर पर सीधा असर पड़ेगा। संघ ने सरकार से विनती की है कि रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएं, न कि घटाए जाएं। मीटिंग में क्वार्टर का नवीनिकारण, चिरेका में कानून व्यवस्था, कर्मचारी से एसी लगाने हेतु लिए गए 6000/- रुपये में से अतिरिक्त की वापसी आदि मुद्दों पर भी चर्चा की गई। मंच का संचालन चिरेका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दिनेश पाठक ने किया। भारतीय रेलवे मजदूर संघ के उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी पांडे ने भी कर्मचारियों को मौजूदा स्थिति से अवगत कराया। चिरेका कर्मचारी संघ के कार्यकारिणी अध्यक्ष आशीष मुखर्जी ने भी अपना वक्तव्य बांग्ला में रखा।