आजम/अयोध्या :समाजवादी पार्टी निoमहानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव के नेतृत्व में अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय महासचिव शावेज जाफरी एवं महानगर अध्यक्ष अधिवक्ता सभा लाल बहादुर शुक्ला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर हो रहे अभद्र टिप्पणी को लेकर कोतवाली अयोध्या में तहरीर देकर F I R दर्ज करने की मांग की। समाजवादी पार्टी के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण  श्रीवास्तव के नेतृत्व में अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय महासचिव शावेज जाफरी अधिवक्ता सभा महानगर अध्यक्ष लाल बहादुर शुक्ला ने पूर्व मुख्यमंत्री सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र एवं झूठी एवं अमर्यादित टिप्पणी को लेकर नगर कोतवाली में  एफआईआर दर्ज करते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की,महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने जब से प्रभु श्री राम के मंदिर में भक्तों द्वारा दान किए हुए पैसे का जो चोरी को उजागर किया उसी को छुपाने के लिए  अपने आईटी सेल वालों से इतनी नीच हरकत की जा रही है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की पुत्री पर अभद्र अपमानजनक टिप्पणी करवा रहे हैं, राष्ट्रीय महासचिव शावेज जाफरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी की सुपुत्री पर टिप्पणी माफी योग्य नहीं है ,आज नगर कोतवाल को तहरीर दे दी है एफआईआर दर्ज करने के लिए अगर जल्द एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो अधिवक्ता सभा जल्द बड़ा निर्णय लेगी, महानगर अध्यक्ष लाल बहादुर शुक्ला ने कहा कि तहरीर तक ही नहीं आगे अगर न्यायालय का सहारा लेना पड़ेगा तो महानगर पीछे नहीं हटेगा!प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया इस मौके पर नि0 महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महानगर  महासचिव हामिद जाफर मीसम, राष्ट्रीय महासचिव अधिवक्ता सभा शावेज जाफरी ,महानगर अध्यक्ष अधिवक्ता लाल बहादुर शुक्ला, महासचिव गोविंद यादव, जितेंद्र प्रजापति, दिलीप वर्मा, रिंकू साहू, अखिलेश, धर्मेंद्र यादव, अवशेष सिंह, शशांक यादव, महिला जिला अध्यक्ष सरोज यादव, अहमद ज़मीर सैफी, शहबाज लकी, अनस खान, मारूफ, इत्यादि लोग मौजूद थे।