मोतिहारी ओमप्रकाश तिवारी : पुलिस ने अवैध स्प्रिट कारोबार के आरोपी लालाबू यादव पर शिकंजा कस दिया है। पिपराकोठी थाना कांड संख्या 166/26 के नामजद अभियुक्त एवं कथित स्प्रिट माफिया लालाबू यादव, पिता नंदू यादव, निवासी ग्राम सलेमपुर के आवास पर शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर इस्तेहार चिपकाया गया।

SDPO सदर-2 जितेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम सलेमपुर गांव पहुंची। टीम ने लालाबू यादव के घर के दरवाजे पर न्यायालय द्वारा निर्गत इस्तेहार चिपकाकर ढोल-नगाड़े के साथ इसकी तामिला की सूचना दी।

*24 घंटे का अल्टीमेटम*  
SDPO जितेश पाण्डेय ने बताया कि आरोपी लालाबू यादव लंबे समय से फरार चल रहा है और न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहा था। माननीय न्यायालय से इश्तिहार निर्गत हुआ है। इसके अनुसार आरोपी को 24 घंटे के अंदर पुलिस के समक्ष या माननीय न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण करना होगा।

अगर तय समय के भीतर आत्मसमर्पण नहीं किया गया तो न्यायालय के निर्देशानुसार लालाबू यादव की चल-अचल संपत्ति की कुर्की कर दी जाएगी। पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

*ग्रामीणों की मौजूदगी में कार्रवाई*  
इस्तेहार चिपकाने के दौरान गांव के बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। SDPO के साथ पुलिस बल, सफेद रंग की "S.D.P.O SADAR-02 MOTIHARI" लिखी सरकारी गाड़ी भी मौके पर रही। पुलिसकर्मियों ने पहले कागज पढ़कर सुनाया, फिर उसे घर की दीवार पर चिपकाया।

*अवैध स्प्रिट कारोबार पर नकेल*  
लालाबू यादव पर अवैध स्प्रिट के कारोबार का आरोप है। पिपराकोठी पुलिस पिछले कई महीनों से इसकी तलाश में जुटी थी। फरार चलने के कारण न्यायालय ने इश्तिहार जारी किया था। कुर्की की कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

*रफ्तार मीडिया की नजर*  
रफ्तार मीडिया लगातार मोतिहारी पुलिस की कार्रवाई पर नजर बनाए हुए है। अवैध धंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।