गोवर्धन रजक/ धनबाद,:दामोदरपुर स्थित मयराटोला में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से 16 प्रहर के भव्य अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया गया है। इस धार्मिक अनुष्ठान से पूरे क्षेत्र का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है।अनुष्ठान की शुरुआत पुजारी श्यामल गोस्वामी द्वारा पूर्ण विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराकर की गई। इसके उपरांत अखंड हरि कीर्तन का संकल्प लिया गया। कीर्तन के पहले दिन सुप्रसिद्ध कीर्तनिया रिंकू भंडारी के नेतृत्व में 'नित्यानंद मिलन' पाला कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसने उपस्थित भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। वहीं, दूसरी रात को 'रासलीला पाला कीर्तन' किया गया, जिसमें श्रीकृष्ण और गोपियों की अलौकिक लीलाओं को संगीत के माध्यम से जीवंत किया गया।भक्ति में सराबोर हुए श्रद्धालुकीर्तन के दौरान पूरा माहौल राधा-कृष्ण की भक्ति में डूबा नजर आया। "हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे; हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे" के महामंत्र और जयघोष से पूरा दामोदरपुर क्षेत्र गुंजायमान रहा। झांझ, मंजीरे और मृदंग की थाप पर भक्त झूमते-नाचते नजर आए।सुख-समृद्धि व अच्छी बारिश की कामना आयोजनकर्ता दीन दुखी आश्रम के अध्यक्ष शिवप्रसाद मंडल ने बताया कि हरि कीर्तन के आयोजन से न केवल पूरे गांव में सुख, शांति और समृद्धि आती है, बल्कि अच्छी बारिश की कामना और भक्तों के मन को परम शांति भी मिलती है।इनका रहा सराहनीय योगदानइस कीर्तनिया मंडली में मुख्य गायक रिंकू भंडारी के साथ राजू भंडारी, सनोज कुमार, नंद दास और सोनाय साधु आदि अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से समां बांध रहे हैं। इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल और ऐतिहासिक बनाने में समस्त दामोदरपुर के ग्रामवासियों का सराहनीय एवं सक्रिय सहयोग मिल रहा है।