रफ्तार मीडिया संवाददाता /मिलन भगत/गोड्डा:पुलिस अधीक्षक गोड्डा मुकेश कुमार के निर्देशानुसार अवैध मादक द्रव्य पदार्थ के विरुद्ध लागातार छापामारी के क्रम में आज गुप्त सूचना मिली कि चपरासी टोला में राहुल कुमार साह पिता स्व0 राजकुमार साह नामक व्यक्ति के घर में कुछ लड़को के साथ ब्राउन सुगर का अवैध रूप से खरीद बिक्री कर रहे हैl उक्त सूचना से वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराया गया तथा पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार अंचल अधिकारी हलधर सेठी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी टीम द्वारा गुलजारबाग राहुल कुमार साह के घर में छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में राहुल कुमार साह पिता स्व0 राजकुमार साह सा0 चपरासी टोला बिपीन सोनी पिता मदन स्वर्णकार सा0 रौतारा नियर दुर्गा मंदिर दोनों थाना गोड्डा नगर जिला गोड्डा के पास से कुल 5.70 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। इस संदर्भ में गोड्डा नगर थाना कांड संख्या 110/2026 दर्ज किया गया है। उपरोक्त कांड में संलिप्त अभियुक्तो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।