सिसवा पूर्वीपंचायत में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण हुए मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. आशुतोष शरण और एडीएम श्री शैलेन्द्र कुमार भारती ने छात्रों को मेमेन्टो, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
अतिथियों ने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। पंचायत के लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया और सभी ने इस पहल की सराहना की।